
- रिपोर्ट: अजय सोनकर
वाराणसी: श्रीमान पुलिस आयुक्त महोदय द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, श्रीमान पुलिस उपायुक्त काशी जोन के निर्देशन एवं श्रीमान अपर पुलिस उपायुक्त काशी जोन के पर्यवेक्षण में तथा श्रीमान सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज एवं प्रभारी निरीक्षक थाना सिगरा के कुशल नेतृत्व में थाना सिगरा पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।
दिनांक 06/01/2026 को थाना सिगरा पुलिस टीम द्वारा सायंकालीन गश्त एवं संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग के दौरान पितरकुंडा तिराहा पहुँचा गया। पास की ट्रांसफार्मर वाली गली के निकट एक व्यक्ति हाथ में नीले रंग का झोला लिए खड़ा था। पुलिस टीम को देखकर वह व्यक्ति अचानक भागने का प्रयास करने लगा, जिसे पुलिस टीम द्वारा तत्परता दिखाते हुए पकड़ लिया गया।




