
- रिपोर्ट: अमित कुमार
अयोध्या: अयोध्या के नदी उस पार नवाबगंज क्षेत्र स्थित नंदनी डिग्री कालेज मे पूर्व सांसद बृज भूषण शरण सिंह के जन्मदिन के अवसर पर सद्गुरु रितेश्वर महाराज के मुखार बिंदु से कथा का अमृतवर्षा हो रही है। ये राष्ट्र कथा महोत्सव 1जनवरी से शुभारम्भ हुई है और ये कथा 8जनवरी को सम्पन्न होंगी। उसी दिन पूर्व सांसद ब्रज भूषण शरण सिंह का जन्मदिन भी है। ये कथा उन्ही के जन्मदिन के अवसर पर हो रही है।इस कथा को सुनने वालो का ताता लगा है, और भारत के कई राज्यों के लोग इस कथा का रस पान ले रहे है। जिसमे राजनैतिक व सामाजिक व साधु संत,व स्थानीय निवासी और छात्र छात्राये है सम्मलित है, और पुरा नंदनी डिग्री कालेज का प्रांगण खचो खच भरा रहता है। सभी को इस राष्ट्र कथा महोत्सव मे सम्मलित होना चाइये और सद्गुरु रितेश्वर महाराज की कथा से ज्ञान लेना चाइये।
और हमको अपना जीवन गुरु देव के बताये मार्गो पर चल कर जीना चाहिए।वही आये हुये भक्तो ने बताया की आज के समय में देश में राम कथा, श्रीमद भागवत कथा, और अन्य कथाएं होती हैं, वहीं राष्ट्र कथा पहली बार आयोजित की जा रही है, जो विशेष रूप से युवाओं के लिए है। गुरू जी ने बताया है कि कैसे युवा अपने जीवन को निखार सकते हैं और अपने लक्ष्यों को प्राप्त कर सकते हैं। गुरू जी के उपदेश और व्याख्यान को ध्यान से सुनने से आपके सारे प्रश्नों का उत्तर मिल जाएगा।
उन्होंने बताया है कि कैसे हम अपने जीवन में आगे बढ़ सकते हैं और अपने समाज की सेवा कर सकते हैं। नेता जी ने बहुत अच्छा काम किया है।जिसने हमारी पुरानी परम्परा को फिर से जीवंत किया है। इस कथा में सर्व समाज की भागीदारी है, और सभी ने अपना योगदान दिया है। यह एक अनोखा आयोजन है, जो युवाओं को अपने जीवन को निखारने और समाज की सेवा करने के लिए प्रेरित करता है।हम आशा करते हैं कि नेताजी इसी तरह निखते रहें और आगे बढ़ते रहें, और उनके नेतृत्व में हमारा देश और समाज तरक्की की नई ऊंचाइयों को छुए।





