
- रिपोर्ट: अमित कुमार
अयोध्या की कोतवाली रुदौली पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने शुजागंज गांव से ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी के मामले में तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान की गई थी।एसपी ग्रामीण बलवंत चौधरी ने बताया कि शुजागंज गांव से घर के बाहर खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी हुई थी, जिसकी कीमत करीब 10 लाख रुपये आंकी गई है।
आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की ट्रैक्टर-ट्रॉली बरामद की गई है, साथ ही एक अन्य ट्रॉली भी बरामद हुई है, जो बाराबंकी की बताई जा रही है।पुलिस ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की वारदात कबूली है और उन्हें न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।




