
- रिपोर्ट: अजय सोनकर
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उच्चाधिकारियों के साथ हुई एक महत्वपूर्ण बैठक में कानून-व्यवस्था को लेकर स्पष्ट और सख्त संदेश दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में किसी भी तरह की अराजकता, गुंडागर्दी या अवैध गतिविधियों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि संगठनों के नाम पर अव्यवस्था फैलाने वाले अराजक तत्वों की पहचान कर उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि ऐसे लोगों पर प्रभावी और त्वरित कदम उठाए जाएं, ताकि कानून का डर बना रहे।
इसके साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भूमि कब्जा करने वाले माफियाओं और गुंडों पर कठोरतम कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी आम नागरिक को भय या उत्पीड़न का सामना नहीं करना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि आमजन की सुरक्षा और उनके हितों की रक्षा करना प्रशासन की सर्वोच्च जिम्मेदारी है और इसमें किसी भी तरह की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।





