
- रिपोर्ट: अजय सोनकर
वाराणसी: पुलिस आयुक्त महोदय द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस उपायुक्त काशी जोन के निर्देशन में, अपर पुलिस उपायुक्त जोन काशी के पर्यवेक्षण में, सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज व प्रभारी निरीक्षक थाना सिगरा के कुशल नेतृत्व में थाना सिगरा पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0-01/2026 धारा 60 आबकारी अधिनियम थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी से सम्बन्धित अभियुक्त रमेश दुबे पुत्र शेष नारायण दुबे निवासी ग्राम बौनापुर कौड़िया, थाना कौड़िया, जनपद गोंडा उम्र करीब 30 वर्ष को पिलर नं0 42 के सामने वाली गली चौकी रोडवेज के पीछे ट्रांसफार्मर के पास थाना सिगरा क्षेत्र से दिनांक 02/01/2026 को गिरफ्तार किया गया। उक्त गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना सिगरा पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।





