
- रिपोर्ट: पंकज झा
वाराणसी। मिर्जापुर सोमेन बर्मा” पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मिर्जापुर द्वारा जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने तथा अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की धरपकड़, अवैध शराब एवं मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री पर अंकुश लगाते हुए मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी, बरामदगी एवं प्रभावी कार्यवाही करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक को निर्देश दिए गए हैं।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में मादक पदाथों की तस्करी करने वालों के विरूद्ध लगातार अभियान चलाकर की जा रही कार्यवाही के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में थाना पड़री व एसओजी की संयुक्त पुलिस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम को जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि 02 स्विफ्ट कार सवार गांजा तस्कर हिन्दुवारी से मड़िहान बरकछा चुनार के रास्ते चन्दौली की तरफ जा रहे है ।
उक्त सूचना पर पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों की सघन वाहन चेकिंग कर 02 स्विफ्ट कार सवार 04 अन्तर्राज्यीय गांजा तस्करों को पकड़ा गया । जिनके द्वारा पूछताछ में अपना नाम पता रामकुमार यादव पुत्र रामप्रसाद यादव निवासी तरखा खड़ थाना बलरामपुर जनपद बलरामपुर, रामप्रकाश चौहान पुत्र रविन्द्र चौहान निवासी मठपुरवा थाना चन्दौली जनपद चन्दौली, राकेश साव पुत्र नारायण साव निवासी छट्टू धनमा थाना जमुई जनपद जमुई, बिहार, हरेराम पुत्र स्व0जगेश्वर निवासी कमता थाना परासी जनपद अरवल, बिहार बताया गया ।
गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा पूछताछ में बताया गया कि वे अम्बिकापुर छत्तीसगढ़ से गांजा खरीद कर ले आते है और चन्दौली व बिहार में ले जाकर बेचते है । पुलिस टीमों द्वारा मौके से बरामद दोनों वाहनों की तलाशी ली गई तो दोनों कारों की डिग्गी में सफल पान मसाला के झोले में छिपाकर 13 बण्डलों में पैक कर रखा कुल 20.00 किग्रा अवैध गांजा बरामद हुआ । उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना पड़री पर मुकदमा पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायालय भेजा गया





