
- रिपोर्ट: अजय सोनकर
वाराणसी, 03 जनवरी 2026: विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने रामनगर के गोलाघाट में पवन मौर्य के आवास से संतोष कुशवाहा के आवास तक ₹ 12.03 लाख की लागत से 102 मीटर जलनिकासी इंटरलॉकिंग निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। शिलान्यास का पूजन वरिष्ठ नागरिक शीतल प्रजापति से कराया गया। पार्षद प्रतिनिधि मनोज यादव ने नारियल फोड़ा तथा शिलापट्ट का अनावरण महानगर मन्त्री डॉ. अनुपम गुप्ता एवं मंडल अध्यक्ष प्रीति सिंह ने संयुक्त रूप से किया।
इसके उपरांत विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने रामनगर के गोलाघाट में शिवधार गुप्ता के आवास से रामघाट मंदिर तक ₹5.76 लाख की लागत से 163 मीटर इंटरलॉकिंग कार्य का शिलान्यास किया। शिलान्यास का पूजन वरिष्ठ नागरिक केशव गुप्ता से कराया गया। नंदलाल चौहान ने नारियल फोड़ा तथा शिलापट्ट का अनावरण पूर्व सभासद अशोक जायसवाल एवं पार्षद मोनिका यादव ने संयुक्त रूप से किया।
इसके उपरांत विधायक ने सुंदरपुर के नेवादा में संतुष्टि हॉस्पिटल मार्ग पर प्रेम शर्मा के आवास से स्व. लालजी के आवास तक ₹1.79 लाख की लागत से 47.40 मीटर इंटरलॉकिंग कार्य का शिलान्यास किया। शिलान्यास का पूजन वरिष्ठ नागरिक रमेश चौरसिया से कराया गया। मंडल अध्यक्ष जीतेन्द्र पटेल ने नारियल फोड़ा तथा शिलापट्ट का अनावरण प्रेम पटेल व रामप्रकाश केसरी ने संयुक्त रूप से किया।
विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने उपस्थित वरिष्ठ नागरिकों, मातृशक्ति एवं भाजपा कार्यकर्ताओं का अपने हाथों से पुष्पगुच्छ एवं माल्यार्पण कर अभिनंदन भी किया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पार्षद लल्लन सोनकर, पूर्व मंडल अध्यक्ष गण सर्वश्री शत्रुघ्न प्रसाद पटेल, राजेन्द्र शंकर सिंह पटेल व अजय प्रताप सिंह, सृजन श्रीवास्तव, रितेश पाल गौतम, उदय बिहारी श्रीवास्तव, रितेश राय, जय सिंह चौहान, नंदलाल चौहान, कुलदीप सेठ, श्रीमती सीता गुप्ता, राम प्रकाश केशरी, महेंद्र पटेल, प्रेम पटेल, मनोज विश्वकर्मा, मोती पटेल, बनारसी पटेल, रामनाथ गौड़, पंकज गुप्ता, कुसुम मिश्रा, ज्योति गुप्ता, श्रीमती पूनम देवी, शुभम चौरसिया, वर्षा चौरसिया, प्रवीन मिश्रा, वर्षा मिश्रा, पूजा मिश्रा, श्रीमती ज्योति केशरी, गोविंद, गुलबहार, सोनू विश्वकर्मा, सुरेंद्र पटेल, संजू विश्वनाथ, महेश पटेल, अशोक विश्वकर्मा, सत्यम पटेल, शांता पटेल, कुबेर पटेल, डिबरी (शेरू), पिंटू पाल, बबलू पाल, चंदन पटेल, फूलचंद पटेल, मुन्ना पटेल, लल्लन पटेल, ताराचंद गौड़, आनंद पटेल, राधे पटेल, छेदी, बनारसी, सनी पटेल, गुड्डू पटेल, विनोद पटेल, कल्याण पटेल, नखड़ू विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक एवं कई अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।





