- रिपोर्ट: पंकज झा
वाराणसी। चौबेपुर क्षेत्र के डुढुंआ गांव गोमती नदी में शुक्रवार की दोपहर मछली पकड़ने गये युवक का पैर गहरे पानी में फिसल गया। जिससे वह डूब गया।डुढुंआ गांव के गोमती नदी में मछली पकड़ने गये धौरहरा नारे पार निवासी प्रदुम्न निषाद 22 वर्ष दोपहर 2 बजे मछली पकड़ने गया था ।उसका गहरे पानी में पैर फिसल गया। आसपास के लोगों ने आवाज लगाकर बचाने का प्रयास किया। तब तक वह गहरे पानी में चला गया। ग्रामीणों की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने आसपास के गोताखोरों की मदद से तलाश करवा रही है।घटना स्थल पर पहुंची मां तारा देवी व तीन बहनों का रो रोकर बुरा हाल है।वह अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था।अभी वह अविवाहित था।




