
- रिपोर्ट: अजय सोनकर
वाराणसी: श्रीमान पुलिस आयुक्त, कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देशानुसार अपराध एवं अपराधियों तथा प्रतिबंधित अवैध चाइनीज मांझा के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत, श्रीमान पुलिस उपायुक्त, काशी जोन के निर्देशन में एवं श्रीमान अपर पुलिस उपायुक्त, काशी जोन के पर्यवेक्षण में, श्रीमान सहायक पुलिस आयुक्त भेलूपुर तथा प्रभारी निरीक्षक थाना भेलूपुर के नेतृत्व में दिनांक 27.12.2025 को थाना भेलूपुर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर खास की सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई।
इस कार्रवाई में अभियुक्त संजय प्रजापति पुत्र स्व० पुरुषोत्तम, निवासी मकान संख्या N-12/220, मोहल्ला जल्ला बजरडीहा, थाना भेलूपुर, कमिश्नरेट वाराणसी, उम्र लगभग 30 वर्ष, को कुल 06 किलोग्राम (21 आंठा) प्रतिबंधित अवैध चाइनीज मांझा के साथ गिरफ्तार कर पुलिस हिरासत में लिया गया।





