
- रिपोर्ट: अमित कुमार
अयोध्या: कई दिनों से लावारिस हालत में पड़ी एक मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला को आखिरकार सुरक्षित आश्रय मिल गया। वन स्टॉप सेंटर की सेंटर मैनेजर श्रीमती प्रभामणि पाल की पहल पर महिला को मातृ छाया उम्मीद संस्था, लखनऊ भेजा गया।

कई दिनों से इन्वर्सटी ओवर ब्रिज के नीचे हवाई पटी चौकी के सामने एक मानसिक विक्षिप्त महिला रह रही थी आते जाते लोगों की नजर पड़ रही थी कड़के की ठंड में महिला खुले आसमान में रह रही थी वन स्टॉप सेंटर की प्रभारी प्रभा मणि पाल ने देखा और ठाना की मानसिक अवस्था में पड़ी लावारिस महिला को आश्रय घर भेजने को लगभग 3,4 दिनो को अथक प्रयास से और कोतवाली नगर अयोध्या के प्रभारी अश्वनी सर, हवाई पटी के चौकी इंचार्ज द्वारा कड़ी मेहनत के उपरांत महिला को जिला अस्पताल मेडिकल हेतु ले जाया गया और महिला अस्पताल के आशा राम के सहयोग से महिला को मातृ छाया उम्मीद संस्था में वन स्टॉप सेंटर की प्रभारी,स्टॉप नर्स और कोतवाली नगर की महिला कांस्टेबल द्वारा भेजा गया





