
- रिपोर्ट: प्रतीक वार्ष्णेय
हाथरस: जनसेवा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में सक्रिय डॉ. विकास शर्मा, डायरेक्टर, फोकस ग्रुप की पहल पर सासनी क्षेत्र में नेत्र स्वास्थ्य को लेकर एक बड़ी सौगात मिलने जा रही है। उनके नेतृत्व में दिव्य ज्योति नेत्रालय द्वारा 25 दिसंबर 2025 (गुरुवार) को नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर का भव्य आयोजन किया जाएगा।
यह शिविर गीतांजलि इंटर कॉलेज, नगला ताल ननाऊ रोड, सासनी में प्रातः 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित होगा, जिसमें सैकड़ों जरूरतमंद मरीजों को नि:शुल्क जांच और उपचार का लाभ मिलेगा। शिविर का उद्घाटन स्वयं डॉ. विकास शर्मा करेंगे, जिससे आयोजन की गरिमा और बढ़ गई है।
शिविर में शंकरा नेत्रालय, कोलकाता से संबद्ध प्रसिद्ध नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. दीपक सेंगर (एमबीबीएस, डीएनबी) अपनी विशेषज्ञ सेवाएं देंगे। डॉ. सेंगर फेको एवं ग्लूकोमा सर्जरी के जाने-माने विशेषज्ञ हैं और शिविर स्थल पर ही मरीजों को परामर्श प्रदान करेंगे।
आयुष्मान कार्ड धारकों के लिए विशेष राहत शिविर में बिना इंजेक्शन, बिना टांके और बिना पट्टी के आधुनिक फेको विधि द्वारा नि:शुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन, काला पानी (ग्लूकोमा) की जांच व ऑपरेशन, नाखूना, नासूर, आंखों की गांठ, आंखों से पानी बहने जैसी समस्याओं का इलाज किया जाएगा।
इसके साथ ही
– कंप्यूटराइज्ड नेत्र परीक्षण
– चश्मा जांच
– आंखों की चोट का उपचार
– डायबिटीज व हाई ब्लड प्रेशर से प्रभावित मरीजों की रेटिना जांच
– सिरदर्द, माइग्रेन और आंखों की एलर्जी का इलाज
भी शिविर में नि:शुल्क उपलब्ध रहेगा।
डॉ. विकास शर्मा ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे इस जनहितकारी शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और समय पर पहुंचकर अपनी आंखों की जांच कराएं। सासनी व आसपास के इलाकों में इस शिविर को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
एक दिन की जांच, उम्र भर की रोशनी—यही है इस शिविर का संदेश।





