
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
लखनऊ में मंगलवार, दिनांक 23/12/2025 को लोक बंधु राजनारायण संयुक्त चिकित्सालय, आशियाना लखनऊ के ब्लड बैंक विभाग एवं IMRT कॉलेज, गोमतीनगर परिसर के संयुक्त तत्वावधान में एक बृहद मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ लोक बंधु राजनारायण संयुक्त चिकित्सालय, लखनऊ के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अजय शंकर त्रिपाठी की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया। इस अवसर पर नेत्र विभाग के प्रभारी डॉ. घनश्याम, डॉ. विवेक जोशी, आर.के. सिंह, सुशील श्रीवास्तव सहित ब्लड बैंक प्रयोगशाला इंचार्ज श्रीप्रकाश उपाध्याय, आर.के. पांडेय, सुनील दास मौजूद रहे।

इसके साथ ही IMRT कॉलेज के निदेशक डॉ. एम.के. झा, फैकल्टी मेंबर डॉ. रोमा एवं अन्य फैकल्टी सदस्य भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। मेडिकल कैंप के दौरान मरीजों की जांच और परामर्श किया गया, जिसमें कुल 73 लोगों का पंजीकरण किया गया।

आयोजकों ने बताया कि इस तरह के मेडिकल कैंप का उद्देश्य आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना और समय पर रोगों की पहचान करना है। कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी चिकित्सकों एवं स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा।




