
- रिपोर्ट: पंकज झा
वाराणसी के लोहता थाना क्षेत्र में एक साड़ी व्यवसायी के घर से 10.5 लाख रुपये नकद और आभूषणों की चोरी हो गई। यह घटना सोमवार देर रात कोटवा नई बस्ती गांव में हुई, जहां चोर छत के रास्ते घर में घुसे। व्यवसायी असलम और उनका परिवार रात का खाना खाकर सो गया था। चोरों ने छत के रास्ते सीढ़ी का उपयोग कर घर में प्रवेश किया। उन्होंने असलम के जैकेट से अलमारी की चाबी निकाली और अलमारी खोलकर चोरी को अंजाम दिया।
चोरी हुए सामान में 5.5 लाख रुपये नकद और लगभग 5 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण शामिल हैं।आभूषणों में एक जोड़ी सोने का झुमका, एक जोड़ी सोने का आयरन, एक जोड़ी सोने की नथनी, एक पीस जुगनू, दो जोड़ी मांग टीका, दो जोड़ी परी, दो जोड़ी चूड़ी, एक जोड़ी मंगलसूत्र, एक पीस चांदी का मांग टीका और एक पीस चांदी का झुमका शामिल हैं। थाना प्रभारी राज बहादुर मौर्य ने बताया कि पुलिस इस घटना को लेकर सक्रिय है और जल्द ही मामले का खुलासा करेगी।





