
- रिपोर्ट: पंकज झा
वाराणसी। चौबेपुर।क्षेत्र के एक नर्सिंग की छात्रा ने आरोप लगाया है कि एक युवक ने बिना अनुमति उसका अश्लील वीडियो बनाकर प्रसारित किया और विरोध करने पर उसे गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। पीड़िता के अनुसार, आरोपी द्वारा उसका वीडियो कॉलेज के छात्रों को दिखाया गया और बाद में उसे पीड़िता के मोबाइल पर भी भेजा गया।
विरोध करने पर गाली-गलौज, शादी तुड़वाने और जीवन बर्बाद करने की धमकियाँ दी गईं, जिससे वह मानसिक रूप से अत्यंत परेशान है।मामले को लेकर पीड़िता ने मुख्यमंत्री को प्रार्थना पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई थी। इसके बाद स्थानीय स्तर पर कार्रवाई शुरू हुई।
इस संबंध में चौबेपुर थाना प्रभारी अजित कुमार वर्मा ने बताया कि प्राप्त तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है तथा मामले की जांच प्रारंभ कर दी गई है।पुलिस का कहना है कि पीड़िता की पहचान गोपनीय रखते हुए सभी कानूनी प्रक्रियाओं का पालन किया जा रहा है।





