
- रिपोर्ट: पंकज झा
वाराणसी। राजघाट पुल मरम्मत के लिए बंद होने के बाद शनिवार को सामने घाट स्थित शास्त्री ब्रिज और विश्व सुंदरी पुल के ऊपर वाहनों का दबाव बढ़ गया। सामने घाट से ब्रिज से मोटरसाइकिल साइकिल ई रिक्शा कार चालकों की संख्या बढ़ गई है। लंका सामने घाट मार्ग जाम लगने का क्रम बना रहा। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल लंका में लगने वाली जाम की समस्या को देखते हुए ट्रैफिक को डायवर्सन करने के लिए कहे हैं। विश्व सुंदरी पुल से नीचे उतरकर सामने घाट की तरफ से होकर आने वाले वाहनों को डाफी और नारायणपुर चौराहे से डाइवर्ट करके शहर में भेजा जाएगा।
About The Author
Views:0





