
हापुड़ में दिल्ली–लखनऊ हाईवे पर बने रेलवे ओवरब्रिज पर एक युवक द्वारा खतरनाक स्टंट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में युवक लोहे के रेलवे पुल से लटककर स्टंट करता नजर आ रहा है, जबकि नीचे से तेज रफ्तार वाहन गुजर रहे हैं।
वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि युवक पुल से लटकते हुए अपनी बॉडी का प्रदर्शन करता हुआ स्टंट कर रहा है, जिससे न केवल उसकी जान खतरे में पड़ रही है बल्कि हाईवे पर चल रहे वाहन चालकों की सुरक्षा भी प्रभावित हो सकती है।
इस तरह के खतरनाक स्टंट न सिर्फ कानून का उल्लंघन हैं, बल्कि किसी भी समय बड़े हादसे का कारण बन सकते हैं। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस द्वारा मामले का संज्ञान लिए जाने की संभावना जताई जा रही है।





