
- रिपोर्ट: पंकज झा
वाराणसी। पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिये चलाये जा रहे अभियान में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी बलिया कृपा शंकर के कुशल पर्यवेक्षण व श्रीमान् क्षेत्राधिकारी नगर मो0 उस्मान के कुशल नेतृत्व में थाना कोतवाली पुलिस टीम को मिली सफलता। उल्लेखनीय है कि वादी द्वारा प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया कि प्रतिवादी द्वारा उसकी पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले गया है, जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था । पीड़िता/अपहृता की तलाश व अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु टीमें लगी हुई थी।
इसी क्रम में उ0नि0 प्रशांत दुबे मय हमराह का0 घनश्याम यादव मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त शिवम कुमार पुत्र अश्लोक पटेल निवासी ग्राम वार्ड नं0 07 ग्राम शाहपुर थाना शिवहर जनपद शिवहर प्रांत बिहार की तलाश में पुलिस उपमहानिरीक्षक आजमगढ़ परिक्षेत्र आजमगढ़ से प्राप्त अनुमति के क्रम में वांछित अभियुक्त के गिरफ्तारी हेतु थाना शिवहर जनपद शिवहर प्रांत बिहार जाकर आमद कराकर थाना शिवहर से प्राप्त पुलिस बल उ0नि0 उपेन्द्र सिंह व ग्राम प्रहरी के साथ प्रस्थान कर अभियुक्त शिवमकुमार पुत्र अश्लोक पटेल निवासी ग्राम वार्ड नं0 07 ग्राम शाहपुर थाना शिवहर जनपद शिवहर प्रांत बिहार के घर दबिश देकर समय करीब 17.35 बजे हिरासत पुलिस में लिया गया । उपरोक्त गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आज थाना स्थानीय पर आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए माननीय न्यायालय भेजा गया ।




