
- रिपोर्ट: पंकज झा
वाराणसी। चितईपुर थाना पुलिस ने मलिहान बस्ती क्षेत्र से एक शातिर चोर को गिरफ्तार करते हुए उसके पास से झाड़ियों में छुपा कर रखें चोरी की 21 साइकिल बरामद किया। पकड़ा गया आरोपी नशे के लिए करता था साइकिल की चोरी, पकड़े गए आरोपी की पहचान अंकित पांडे उर्फ डोलू, पुत्र प्रमोद पांडे निवासी काशीपुर कुरहुआ, थाना रोहनिया जनपद वाराणसी के रूप में हुई है।
एसीपी भेलूपुर गौरव कुमार ने बताया की अभियुक्त ने पूछताछ के दौरान स्वीकार किया कि वह लंका, चितईपुर और रोहनिया थाना क्षेत्रों में लगातार चोरी की साइकिल में सक्रिय था। अभियुक्त पर पहले से ही साइकिल चोरी के मामले दर्ज है और वह जेल भी जा चुका है।




