
- रिपोर्ट: पंकज झा
चन्दौली। पुलिस अधीक्षक चन्दौली, आदित्य लांग्हे द्वारा शराब तस्करी के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु दिये गये निर्देश के अनुपालन के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन व क्षेत्राधिकारी चकिया के कुशल पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष इलिया के नेतृत्व में उ0नि0 रवीन्द्र कुमार सिंह मय हमराह द्वारा मुखबिर की सूचना के आधार पर ग्राम बरियारपुर के पास से 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से एक प्लास्टिक की बोरी में 02 पेटी में 96 पीस अंग्रेजी शराब 8PM टेट्रा पैक प्रत्येक की मात्रा 180ML कुल 17.280 लीटर शराब बरामद किया गया गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान बब्लू पुत्र हरदेव चौहान निवासी मोहल्ला वार्ड नं0 5 शंकर कालोनी राजीव नगर आसियाना नगर थाना शास्त्री नगर जिला पटना बिहार उम्र करीब 22 वर्ष के रूप में हुई।
गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 94/2025 धारा 60 आबकारी अधिनियम में पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।





