
- रिपोर्ट: पंकज झा
वाराणसी: भेलूपुर थाना क्षेत्र के पितांबरपुर सोनारपुर के रहने वाले सी वी सुब्बा राव के मोबाइल पर बीते 13 दिसंबर को एक नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने अपने को खुद को मनजीत सिंह फौजी बताया और कहा कि भगवान चिंतामणि गणेश की कृपा से पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई है।
भगवान की पूजन हेतु ₹2100 जालसाज ने भेजने के लिए कहा। इसके बाद फोन करने वाले ने कहा कि गलती से ₹22000 भेज दिया हूं। आरोपी इसके बाद गोविंद सिंह गोविंद जनरल स्टोर अर्बन फास्ट फूड एवं जेके फैशन के स्कैनर पर पांच बार में 58000 खाते से कट गया। मोबाइल पर पैसा काटने की मैसेज आने के बाद सुब्बा राव ने पुलिस को सूचना देकर मुकदमा दर्ज कराया।
About The Author
Views:0





