
- रिपोर्ट: अजय सोनकर
वाराणसी— आज दिनांक 16/12/25 को गोरखपुर से आए कुछ लोग चौकी तेलियाबाग पहुंचे और पुलिस को सूचना दी कि उनके भाई गजानंद उर्फ गाजर, पुत्र नारायण, निवासी गोरखपुर (उम्र लगभग 50 वर्ष) सूरत से बस द्वारा वाराणसी आए थे, लेकिन रोडवेज क्षेत्र से करीब 9 दिन पहले लापता हो गए हैं।
सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी तेलियाबाग उपनिरीक्षक अली अतहर ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उपनिरीक्षक संदीप चौरसिया, कांस्टेबल किशन गौड़, सुंदरम पाण्डेय सहित चक्रव्यूह ड्यूटी में लगे सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों को अलग-अलग दिशाओं में खोजबीन के लिए रवाना किया।
पुलिस की तत्परता का नतीजा यह रहा कि मात्र 35 मिनट के भीतर गुमशुदा व्यक्ति को सकुशल खोज लिया गया और उन्हें उनके परिजनों को सौंप दिया गया। अपने परिजन को सुरक्षित देख परिवारजनों की आंखें नम हो गईं।
परिवारजनों ने चौकी तेलियाबाग पर मौजूद पुलिस बल और वाराणसी पुलिस की सराहना करते हुए उनकी त्वरित और संवेदनशील कार्रवाई के लिए आभार व्यक्त किया।


