
- रिपोर्ट: अमित कुमार
अयोध्या : रामलला के दर्शन के लिए आ रहे श्रद्धालुओं की बोलेरो गाड़ी शुक्रवार भोर लगभग 5 बजे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। यह हादसा थाना पूराकलंदर क्षेत्र के कल्याण भदरसा गांव के पास प्रयागराज हाईवे पर हुआ। टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर ही तीन श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 11 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने बोलेरो और ट्रैक्टर-ट्रॉली दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि सभी श्रद्धालु मध्य प्रदेश के रीवा से अयोध्या में रामलला के दर्शन करने आ रहे थे, तभी रास्ते में यह दर्दनाक दुर्घटना हो गई।


