
- रिपोर्ट: पंकज झा
जौनपुर, केराकत: थाना क्षेत्र के धरौरा गांव में जमीनी विवाद को लेकर दबंगों ने एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। पीड़ित पवन दुबे व उनके परिवार को उसके ही बगल के पड़ोसियों ने ईंट,पत्थर और लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा,जिससे उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। हमले के बाद से पूरा इलाका दहशत में है।
दबंगों के आतंक से लोग सहमे हुए हैं। बता दें कि पवन दुबे को आने-जाने के लिए जो गली 10 फीट की छुट्टी हुई है उसी गली को तीर्थराज दुबे तथा उनके परिजन ईट से बंद कर रहे थे जिसका विरोध पवन दुबे ने किया तो तीर्थराज के पक्ष के आधा दर्जन महिलाओं एवं पुरुषों ने पवन दुबे तथा उनके परिजनों पर ईंट पत्थर से हमला कर दिया। जिससे पथराव में दोनों पक्षों से पवन दुबे व तीर्थराज दुबे को चोटे आई हैं।
इतना ही नहीं घटना की वीडियो बना रही पवन दुबे की पत्नी प्रियंका की मोबाइल भी दबंगों ने छीन लिया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने पवन दुबे को थाने पर ले आई वहीं तीर्थराज दुबे फरार हो गए। इतना ही नहीं घटना से लगभग 3 घंटे बाद तीर्थराज दुबे के ससुराल से कई युवक धरौरा गांव में पहुंचकर पवन दुबे के घर पर दवा बोल दिए इस दौरान पवन दुबे की पत्नी प्रियंका दुबे को घर के भीतर घुस कर करने का प्रयास किया परंतु पड़ोसियों के घेराबंदी से हमलावर भागने में सफल रहे।
घटना की सूचना मिलते ही दोबारा भारी पुलिस बल मौके पर पहुंची तब तक हमलावर भाग चुके थे पुलिस ने प्रियंका तथा उनकी सास को भी ताहिर देने के लिए थाने पर ले गई है।





