
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
वाराणसी: वाराणसी के गंजारी में 450 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम 2026 में अपने पहले T20 मैच के साथ शुरुआत करने की तैयारी में है। स्टेडियम का निर्माण कार्य 75% पूरा हो चुका है और यहां 14 पिचों को तैयार किया जा रहा है।
इस स्टेडियम की सबसे बड़ी खासियत त्रिशूल के आकार में तैयार की जा रही फ्लड लाइटें होंगी, जो इसकी अनोखी पहचान बनेंगी। काशी का यह पहला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम है, जिसे लेकर स्थानीय लोगों, खिलाड़ियों और कारोबारियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
स्टेडियम बनने से क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर, पर्यटन में बढ़ोतरी और आर्थिक विकास को रफ्तार मिलने की उम्मीद है।




