
- रिपोर्ट: पंकज झा
वाराणसी। लंका के रहने वाले रवि प्रकाश जायसवाल की शिकायत पर लंका थाने में धमकी देकर रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने शेख अजदर जुबरान शेख निवासी मां वैष्णो नगर कॉलोनी मड़ूवाडीह निवासी साकेत नगर अफताब उर्फ बादल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में लगी। पीड़ित का आरोप है कि पूर्व में कपट पूर्वक आरोपियों ने पैसा हड़प लिया था। जिस मामले में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया और चार सीट लगा।
आरोपी आए दिन रास्ते में रोक कर पुराना धन भूल जाने के लिए धमकी देते हैं। आरोपी अभी धमकी देते हैं कि 50 लाख रुपए देने की व्यवस्था करो अन्यथा तुमको और तुम्हारे बच्चों को मार दिया जाएगा।
About The Author
Views:0





