
- रिपोर्ट: अमित कुमार
अयोध्या : अयोध्या धाम के लता मंगेशकर चौक पर ट्रैफिक पुलिस द्वारा शर्मनाक व्यवहार का मामला सामने आया है। बांस लेकर जा रहे एक व्यक्ति ने आरोप लगाया है कि उसके साथ पुलिसकर्मियों ने अभद्रता की और मारपीट भी की।
पीड़ित के अनुसार, वह ट्रॉली से बांस खरीदकर गोंडा से देवकाली स्थित अपने घर जा रहा था। इसी दौरान लता मंगेशकर चौक पर ट्रैफिक पुलिस ने उसे रोका और कथित रूप से दुर्व्यवहार किया। पीड़ित का कहना है कि पुलिस ने न केवल उसके साथ बदसलूकी की, बल्कि उसे जबरन गोंडा की ओर वापस भेजने की कोशिश भी की।
पीड़ित ने इस मामले की शिकायत उच्च अधिकारियों से की है और कार्रवाई की मांग की है। मामला सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में भी नाराज़गी देखी जा रही है।


