
- रिपोर्ट: पंकज झा
वाराणसी। पुलिस आयुक्त द्वारा अपराधों की रोकथाम तथा चोरी लूट की घटनाओ के सफल अनावरण एवं वांछित/फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त काशी जोन के निर्देशन में, अपर पुलिस उपायुक्त काशी जोन के पर्यवेक्षण में एवं सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली के कुशल नेतृत्व में कफ सिरप से संबधित थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 235/2025 धारा 26 डी एनडीपीएस एक्ट व बढ़ोत्तरी धारा 61(2), 338, 336(3), 340(2) बीएनएस व धारा 8/21/29 एनडीपीएस एक्ट बनाम शुभम जायसवाल, भोला प्रसाद व अन्य से संबंधित 02 नफर अभियुक्तगण को थाना कोतवाली पुलिस व एसओजी टीम द्वारा पकड़कर थाने पर पूछताछ हेतु लाकर पूछताछ के उपरांत साक्ष्य पाये जाने पर अभियुक्तगण को थाना कोतवाली परिसर में ही गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही किये जाने की प्रकिया प्रचलित है।


