
- वरिष्ठ संवाददाता: राजीव आनन्द
लखनऊ: शहर में प्रशासन की कड़ी कार्रवाई और कानून-व्यवस्था के दावों के बावजूद दबंगों के हौसले बुलंद दिखाई दे रहे हैं। विकास नगर थाना क्षेत्र में एक युवक की बीच सड़क पर पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है।
सेक्टर-N स्थित एक पार्क के पास हुई इस घटना में कुछ दबंग खुलेआम युवक पर बेल्ट और हथियारों से हमला करते दिख रहे हैं। स्थानीय लोगों ने पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा कर दिया, जिसके बाद मामला सुर्खियों में आ गया।
वायरल वीडियो में आरोपी बेखौफ होकर युवक को बेरहमी से पीटते नज़र आ रहे हैं, जबकि आसपास मौजूद लोग डर के कारण हस्तक्षेप करने से बचते दिखे। घटना कैमरे में साफ तौर पर कैद हो गई है, जिससे इलाके में दहशत का माहौल है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसी घटनाएं क्षेत्र में आए दिन बढ़ती जा रही हैं और प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है।




