
- रिपोर्ट: पंकज झा
सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के कुशल निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक (ऑ0) तथा क्षेत्राधिकारी घोरावल के मार्गदर्शन में मिशन शक्ति फेज-5 के तहत महिला सुरक्षा हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना शाहगंज पुलिस द्वारा एक सराहनीय कार्यवाही की गई। राहगीर महिलाओं को देखकर अश्लील गाने, छिटाकशी व फब्तिया कस रहा था, जिससे आने जाने वाली महिलाये शरमा कर भाग रही थी और आने जाने वाले आम जनमानस में गलत संदेश जा रहा है।
मौके पर एक व्यक्ति अश्लील गाना गाते हुए मौके पर मिला रोककर नाम पता पूछा गया तो अपना नाम सूरज पुत्र संजय निवासी ग्राम सहुआर थाना शाहगंज सोनभद्र उम्र लगभग 24 वर्ष बताया।
उक्त व्यक्ति को थाना शाहगंज पुलिस द्वारा मौके से पुलिस हिरासत में लेकर थाना शाहगंज पर क्राइम नंबर- 140/2025 धारा 296 बी.एन.एस. का अभियोग पंजीकृत किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के शांति भंग में निरोधात्मक कार्रवाई की गयी


