
- रिपोर्ट: सुरेश त्रिपाठी
बलरामपुर— क्षेत्र में उर्वरक की कथित ओवररेटिंग को लेकर किसानों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। आरोप है कि उतरौला रोड, पिपरी मोड़ स्थित एक खाद दुकान पर निर्धारित कीमत से अधिक दाम पर उर्वरक बेचा जा रहा है।
किसानों के अनुसार, 266 रुपये कीमत वाले उर्वरक को कथित रूप से 350 रुपये में बेचा जा रहा है, जिससे उनकी जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है। किसानों का कहना है कि महंगे दाम पर उर्वरक बेचने से उनकी खेती की लागत बढ़ रही है और परेशानी भी।
अधिकारियों द्वारा ओवररेटिंग को लेकर लगातार सख्ती बरतने और कार्रवाई करने की बात कही जाती है, लेकिन किसानों का आरोप है कि जमीन पर इसका असर दिखाई नहीं दे रहा।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि ऐसी ओवररेटिंग पर समय रहते कार्रवाई नहीं हुई, तो किसानों की समस्याएँ और बढ़ सकती हैं। अब देखना यह है कि संबंधित विभाग इस मामले में क्या कदम उठाता है और क्या दोषियों पर कार्रवाई होती है।


