
- रिपोर्ट: पंकज झा
वाराणसी। सुरक्षा व्यवस्था को चाक–चौबंद रखने और आगामी त्योहारों व पर्यटन सीज़न को देखते हुए बुधवार को अपर पुलिस आयुक्त शिवहरी मीना के नेतृत्व में भारी पुलिस बल ने गोदौलिया से लेकर गंगा घाटों तक फुट पेट्रोलिंग अभियान चलाया। इस दौरान एडीसीपी सरवणन टी., एसीपी दशाश्वमेध डॉ. अतुल अंजान त्रिपाठी और थाना प्रभारी समेत बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
अभियान के दौरान अपर पुलिस आयुक्त ने गंगा घाटों पर संदिग्ध व्यक्तियों की कड़ाई से चेकिंग कराई और कई लोगों से आईडी प्रूफ भी मांगे। सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी तरह की ढिलाई न हो, इसके लिए अधिकारी लगातार घाट किनारे संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण करते रहे।
About The Author
Views:0





