
- रिपोर्ट: अमित कुमार
अयोध्या। कोतवाली नगर पुलिस ने पत्रकार राममूर्ति यादव पर हुए हमले का बड़ा खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में अफताब उर्फ़ राजा बाबू, महफूज आलम और उमेश चौहान शामिल हैं, जबकि मुख्य आरोपी बताए जा रहे गौरव पांडे समेत कई लोग अभी भी फरार हैं।
जानकारी के मुताबिक, पूर्व दिनों में सपा नेता गौरव पांडे की पिटाई पूर्व ब्लॉक प्रमुख राम अचल यादव के मिर्जापुर आवास पर हुई थी। गौरव पांडे को शक था कि यह हमला पत्रकार राममूर्ति यादव के इशारे पर करवाया गया था। इसी बदले की नीयत से अखबार के कार्यालय के बाहर राममूर्ति यादव पर लोहे की रॉड से गंभीर हमला किया गया।

फिलहाल पत्रकार राममूर्ति यादव का शहर के एक निजी अस्पताल में इलाज जारी है, जबकि फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं।


