
- रिपोर्ट: अमित कुमार
अयोध्या। नगर निगम अयोध्या गेट पर गुरुवार को महंत संत दास उर्फ़ राजेश सिंह मानव ने भ्रष्टाचार के खिलाफ जोरदार शंखनाद किया, जिसके बाद निगम अधिकारियों में हड़कंप मच गया। महंत संत दास ने घोषणा की कि जब तक नगर निगम से भ्रष्टाचार समाप्त नहीं होता, तब तक उनका प्रतिरोध और दैनिक शंखनाद जारी रहेगा।
इसी बीच नगर निगम में स्टेनो इन्द्रसेन की नियुक्ति, पदोन्नति, वेतन और योग्यता को लेकर सवाल उठने शुरू हो गए हैं। इन आरोपों ने निगम में हलचल बढ़ा दी है और कई स्तर पर जांच की मांग तेज हो गई है।


