
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
लखनऊ: यूपी में एक तरफ सीएम अवैध निर्माण को लेकर काफी कठोर कार्रवाई कर रहे है। दूसरी तरफ LDA में जोन 1 के अवर अभियंता राम चौहान की संरक्षण में अवैध निर्माण हो रहा है। अगर इलाकों की बात करें तो इसमें शहीद मनोज पाण्डेय चौराहा के गोमती नगर थाने 200 मीटर के दायरे में एक दर्जन से अधिक अवैध निर्माण हो रहे है। दूसरी तरफ गोमती नगर के विवेक खण्ड 2 2/424 के सामने बड़ा निर्माण इसी क्रम मे कठौता चौराहा के पास भी कई अवैध निर्माण हो रहा है।
ताजा मामला मनोज पाण्डेय चौराहे के पास का है जो की नियमों को ताक पर रख कर अवैध निर्माण तेजी से कराया जा रहा है।
दूसरा मामला कठौता चौराहे के पास ही एक दूसरा अवैध निर्माण भी कराया जा रहा है। जिसमें अवैध रूप से बेसमेंट बनाया गया है।
तीसरा मामला विराट खंड में 4/2 में अवैध रूप से मैरिज लॉन बनाया जा रहा है जिसमें भी बेसमेंट को नियमों के विरुद्ध बनाया जा रहा है।
चौथा मामला विजयंत खंड के पास का है जहां पर कई अवैध निर्माण को बनाया जा रहा है !


