
- रिपोर्ट: अमित कुमार
अयोध्या: आगामी 14 दिसंबर को होने वाली दिल्ली की महा रैली में जिला कांग्रेस के सैकड़ो कार्यकर्ता भाग लेंगे, यह निर्णय जिला कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक में सर्व सम्मति से लिया गया , बैठक की अध्यक्षता कर रहे कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष चेतन नारायण सिंह ने कहा कांग्रेस पार्टी अपने कार्यकर्ताओं के मान सम्मान के लिए प्रतिबद्ध है, कांग्रेस पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता भारत की माटी का सच्चा सपूत है और वह अपने देश के लिए कुछ भी करने का जज्बा रखता है।
श्री सिंह ने कहा आजादी की लड़ाई में कांग्रेस जनों ने कुर्बानी दी ,कांग्रेस पार्टी का कुर्बानी का इतिहास रहा है जो अन्य पार्टियों में देखने को नहीं मिलता, उन्होंने कांग्रेस जनों का आवाहन किया जिस प्रकार आजादी की लड़ाई में कांग्रेसियों ने अंग्रेजों को भारत से भगा दिया आज फिर इस जज्बे के साथ भारतीय जनता पार्टी को इस देश से मिटाना होगा।
कांग्रेस पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह ने कहा पार्टी की मजबूती के लिए कांग्रेस जन कांग्रेस शासन में किए गए कार्यों को जनता के समक्ष उठाएं।

बैठक को संबोधित करते हुए कांग्रेस पार्टी के जिला प्रवक्ता शीतला पाठक ने कहा आज देश के नौजवानों में राहुल गांधी आईकान के रूप में है और देश का नौजवान राहुल गांधी में अपना भविष्य देख रहा है कांग्रेस जनों को मजबूती के साथ जनता की भावनाओं के अनुरूप पार्टी को और मजबूती देने की दिशा में आगे बढ़ना होगा।

श्री पाठक ने कहा कि आगामी 14 दिसंबर को रामलीला मैदान में होने वाली महा रैली में अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने की वकालत की, बैठक का संचालन जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री अनिल तिवारी ने किया।
बैठक में उपस्थित प्रमुख लोगों में राम अवध पासी, राजकुमार पांडे,रामकिशोर बर्मा, राज प्रताप सिंह, राजेंद्र प्रसाद किसान प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष राजकुमार पांडे ,रणजीत सिंह, हृदय नारायण मिश्रा,जनार्दन मिश्रा, रामचरित्र वर्मा, बृजेश वर्मा, बुद्धि लाल, आदिल कुरेशी, श्रीनाथ सिंह,पंकज सिंह,उमेश उपाध्याय, सुफियान, सान मोहम्मद आदि प्रमुख लोग रहे।


