
- रिपोर्ट: पंकज झा
वाराणसी। सारनाथ थाना क्षेत्र स्थित आस्था गार्डन मैरिज लान मैं एक युवती द्वारा हर्ष फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, वीडियो सामने आने के बाद युवती के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी। सारनाथ थाना प्रभारी शिवानंद सिसोदिया ने बताया कि सब इंस्पेक्टर राम अजोर की तहरीर पर आयुष अधिनियम के तहत डराने, धमकाने और भय का माहौल पैदा करने का मुकदमा दर्ज किया गया।
प्रारंभिक जांच में पता चला की बारात गाजीपुर से आई थी। पुलिस जल्द ही युवती और हथियार उपलब्ध कराने वाले पुरुष की पहचान कर आगे की कार्रवाई करेगी।
About The Author
Views:0





