
- रिपोर्ट: ज्ञानेश वर्मा
अमानगढ़ टाइगर रिज़र्व में जंगल सफारी के दौरान पर्यटकों की जिप्सी के पीछे एक इक्कड़ हाथी के दौड़ने का रोमांचक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है।
हाथी के अचानक चिंघाड़ने और दौड़ लगाने से सफारी के दौरान भारी हड़कंप मच गया। हालांकि जिप्सी ड्राइवर की सूझबूझ और त्वरित प्रतिक्रिया से सभी पर्यटकों की जान सुरक्षित बच गई।
यह पूरा मामला रेहड़ थाना क्षेत्र स्थित अमानगढ़ टाइगर रिज़र्व का बताया जा रहा है।




