
- रिपोर्ट:अमित कुमार
अयोध्या।श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महामंत्री चम्पतराय ने आगामी ध्वजारोहण समारोह में शामिल होने वाले सभी अतिथियों से वाहन पार्किंग व्यवस्था को लेकर विशेष अनुरोध किया है। उन्होंने कहा कि समारोह में भारी संख्या में श्रद्धालुओं और विशिष्ट अतिथियों के आगमन को देखते हुए पुलिस प्रशासन तथा स्वयंसेवकों द्वारा पार्किंग की सुव्यवस्थित व्यवस्था की गई है।
महामंत्री चम्पतराय ने सभी आगंतुकों से आग्रह किया है कि वे पुलिस और स्वयंसेवकों के निर्देशों का पालन करें तथा अपने वाहनों को केवल निर्धारित स्थल पर ही पार्क करें। इससे न केवल यातायात व्यवस्था सुचारू रहेगी, बल्कि कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा और संचालन में भी सुविधा होगी।
उन्होंने यह भी कहा कि राम मंदिर परिसर में आयोजित ध्वजारोहण समारोह को गरिमामय ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी का सहयोग आवश्यक है। अतः अतिथि समय से पूर्व पहुंचें और पार्किंग व्यवस्था में सहयोग करें।


