
- रिपोर्ट:अमित कुमार
अयोध्या। प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर जनपद में सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता बनाने के लिए पुलिस विभाग ने सघन चेकिंग अभियान शुरू कर दिया है। कैंट थाना अध्यक्ष पंकज सिंह के नेतृत्व में कैंट क्षेत्र में व्यापक चेकिंग की गई। इस दौरान वाहनों की बारीकी से जांच हुई और कई गाड़ियों से शीशों पर लगी काली पन्नी उतारी गई।
इसी तरह कोतवाली नगर क्षेत्र में भी कोतवाल अश्वनी पांडे के नेतृत्व में चेकिंग अभियान चलाया गया। पुलिस टीम ने मुख्य मार्गों और मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में पैदल गश्त कर आम जनमानस को सुरक्षा का भरोसा दिलाया।
दोनों स्थानों पर पुलिस ने वाहनों की गहन जांच करते हुए लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की और सुरक्षा व्यवस्था को पूरी तरह मजबूत करने पर जोर दिया। पीएम के आगमन को देखते हुए आने वाले दिनों में चेकिंग और निगरानी और भी कड़ी की जाएगी।




