
- रिपोर्ट:अमित कुमार
अयोध्या। राम मंदिर परिसर में सोमवार सुबह से ही भव्य धार्मिक अनुष्ठानों का क्रम शुरू हो गया है। अयोध्या और काशी के प्रकांड विद्वानों की अगुवाई में वेद मंत्रों की गूंज पूरे परिसर में प्रतिध्वनित हो रही है। आने वाले ध्वजारोहण समारोह के निमित्त यह विशेष अनुष्ठान आयोजित किए जा रहे हैं।
मंदिर की यज्ञशाला में लगातार यज्ञ की आहुतियाँ डाली जा रही हैं और वेद की ऋचाओं का विधिवत पारायण हो रहा है। इसके साथ ही रामार्चा, राम रक्षा स्तोत्र, बाल्मीकि रामायण और रामचरितमानस का पाठ निरंतर जारी है।
अनुष्ठान की शुरुआत नवग्रह पूजा के साथ हुई, जिसके बाद पूरे परिसर में धार्मिक उत्सव जैसा माहौल बन गया है। श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या भी परिसर के बाहर जुटने लगी है और सभी ध्वजारोहण समारोह को लेकर उत्साहित दिख रहे हैं।
राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्य डॉ. अनिल मिश्रा, अपनी पत्नी के साथ, इस भव्य ध्वजारोहण समारोह के मुख्य यजमान हैं। समारोह को लेकर मंदिर परिसर और ट्रस्ट के अधिकारियों ने व्यापक तैयारियाँ कर ली हैं।


