
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
लखनऊ पुलिस के दक्षिणी जोन में बेहतरीन कार्य के लिए थाना नगराम के थाना प्रभारी विवेक चौधरी को सम्मानित किया गया। डीसीपी दक्षिणी, आईपीएस निपुण अग्रवाल ने उन्हें सर्वाधिक विवेचनाओं के त्वरित, सटीक एवं उत्कृष्ट निस्तारण के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
डीसीपी निपुण अग्रवाल ने विवेक चौधरी द्वारा किए जा रहे कार्यों की भूरि-भूरि प्रशंसा की और इसे चुनौतीपूर्ण व अनुकरणीय बताया। उन्होंने कहा कि थाना प्रभारी विवेक चौधरी का यह समर्पण अन्य पुलिसकर्मियों के लिए प्रेरणास्रोत है।
इस सम्मान से थाना नगराम क्षेत्र में पुलिस की कार्यशैली को और मजबूती मिली है। आम जनता ने भी थाना प्रभारी के इस सम्मान पर खुशी जताई है और उम्मीद की है कि अपराधों की विवेचना में इसी तरह तेजी और पारदर्शिता बनी रहेगी।
About The Author
Views:0





