
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
लखनऊ, 21 नवंबर: प्रदेश की राजधानी लखनऊ में यातायात माह के अवसर पर आज शहर के सबसे व्यस्त और ऐतिहासिक हजरतगंज स्थित अटल चौक पर एक भव्य और अनूठा यातायात जागरूकता अभियान चलाया गया। यह कार्यक्रम एंटी क्राइम एंटी करप्शन मिशन भारत ट्रस्ट के यूथ ब्यूरो और लखनऊ यातायात पुलिस के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया।
यूथ ब्यूरो के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सुयश श्रीवास्तव के नेतृत्व में चले इस अभियान में सैकड़ों युवा स्वयंसेवकों ने हिस्सा लिया। लोगों को हेलमेट का महत्व, सीट बेल्ट लगाने, ट्रैफिक सिग्नल का पालन करने और ओवरस्पीडिंग से बचने जैसे यातायात नियमों की जानकारी दी गई। मौके पर रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, नुक्कड़ नाटक और जागरूकता रैली के जरिए आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया।
लखनऊ यातायात पुलिस के अधिकारियों ने भी कार्यक्रम में शिरकत की और स्वयंसेवकों की इस पहल की जमकर सराहना की। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे लखनऊ के इतिहास में सबसे बड़ा नागरिक-प्रशासन संयुक्त यातायात जागरूकता अभियान बताया।
श्री सुयश श्रीवास्तव ने कहा, “यातायात नियमों का पालन न केवल हमारी सुरक्षा करता है बल्कि दूसरों की जान भी बचाता है। यह अभियान लखनऊ को सुरक्षित और अनुशासित शहर बनाने की दिशा में एक मजबूत कदम है।”
कार्यक्रम के सफल आयोजन पर यातायात पुलिस और आम नागरिकों ने यूथ ब्यूरो की पूरी टीम को बधाई दी।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि – लखनऊ यातायात ACP (Assistant Commissioner of Police Traffic) श्री प्रदीप यादव जी
विशिष्ट अतिथि – TI हजरतगंज श्री उदय प्रताप सिंह जी ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम को ऊर्जा प्रदान की।
मुहिम को सफल बनाने में एंटी क्राइम टीम का सहयोग सराहनीय रहा, जिनमें मुख्य रूप से —
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष – श्री हर्षित श्रीवास्तव जी
राष्ट्रीय सचिव – श्री आकाश श्रीवास्तव जी
राष्ट्रीय सचिव – श्री आभास श्रीवास्तव जी
प्रदेश अध्यक्ष – श्री अजय सिंह जी
प्रदेश उपाध्यक्ष – श्री संजय गौतम जी
अधिवक्ता, उच्च न्यायालय लखनऊ– श्री प्रतीक सिंह जी
विशेष रूप से उपस्थित रहे।


