
- रिपोर्ट: अजय सोनकर
- गिरफ्तार अभियुक्त: अंशु राजभर (उम्र 24 वर्ष), निवासी घुरहुपुर, थाना सारनाथ।
- बरामदगी: लगभग 49 ग्राम नाजायज हेरोइन और एक सैमसंग मोबाइल।
- गिरफ्तारी स्थल: फरीदपुर अंडरपास।
घटनाक्रम
पुलिस कमिश्नरेट के निर्देश पर चलाए जा रहे धर-पकड़ अभियान के तहत सारनाथ पुलिस को यह बड़ी सफलता मिली है। फरीदपुर अंडरपास के पास पुलिस को देखकर आरोपी अंशु राजभर भागने लगा, जिसे पुलिस ने लगभग 50 कदम पीछा कर धर दबोचा।
तलाशी लेने पर उसके पास से 49 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 8/21 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।


