
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
कानपुर में ठगों ने एक महिला को दिल्ली ब्लास्ट के नाम पर डराकर ₹6.66 लाख की ठगी कर ली। 9 नवंबर को आरोपी खुद को ‘ATS’ अधिकारी बताकर महिला को फोन किया और कहा कि उसके परिवार का नाम आतंकी गतिविधियों में सामने आया है।
11 नवंबर को फिर से कॉल आया, इस बार ठगों ने खुद को ‘NIA’ से बताया। उन्होंने धमकी दी कि यदि परिवार जांच में सहयोग नहीं करेगा तो दिल्ली ब्लास्ट में शामिल बताकर सभी को जेल भेज दिया जाएगा। डर और दहशत में आई महिला ने RTGS के जरिए ठगों के खाते में ₹6.66 लाख ट्रांसफर कर दिए।
पीड़िता की शिकायत पर कानपुर पुलिस की साइबर सेल ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


