
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
लखनऊ मंडल के कमिश्नर IAS विजय विश्वास पंत ने डिप्टी रजिस्ट्रार, फर्म्स, सोसाइटीज़ एवं चिट्स के लखनऊ कार्यालय पर अचानक छापा मारा। निरीक्षण के दौरान कई कर्मचारी और अधिकारी दफ़्तर से गायब पाए गए।
सूत्रों के अनुसार, लंबे समय से विभाग के कई कर्मचारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार की शिकायतें मिल रही थीं। इन्हीं शिकायतों के आधार पर कमिश्नर ने यह कार्रवाई की। छापे के बाद गैरहाज़िर कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी शुरू हो गई है।




