
- रिपोर्ट: अजय सोनकर
पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर की पत्नी अंजलि तेंदुलकर और बेटी सारा तेंदुलकर ने सोमवार को बाबा विश्वनाथ के दरबार में पहुंचकर दर्शन-पूजन किया। मंदिर कॉरिडोर की भव्यता देखकर दोनों मंत्रमुग्ध हो उठीं।
मुख्य अर्चक पं. श्रीकांत मिश्रा के आचार्यत्व में सविधि दर्शन-पूजन कराया गया। इस दौरान आचार्य श्रीकांत मिश्रा ने अंजलि और सारा को त्रिपुंड लगाया। सेलिब्रिटी होने के बावजूद मां-बेटी ने आम श्रद्धालुओं की तरह फर्श पर बैठकर प्रसाद ग्रहण किया, जिससे सभी प्रभावित हुए।
मंदिर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी विश्वभूषण मिश्रा ने दोनों को रुद्राक्ष की माला पहनाई और उन्हें अंगवस्त्रम व स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया।




