
- वरिष्ठ संवाददाता: राजीव आनन्द
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (Special Intensive Revision – SIR) अभियान के तहत स्वयं गणना प्रपत्र (Enumeration Form) भरकर प्रदेशवासियों को मतदाता सूची पुनरीक्षण में सक्रिय भागीदारी का संदेश दिया।
उन्होंने सभी मतदाताओं से अपील की है कि वे इस विशेष अभियान में जुड़ें और अपने नाम, पते व अन्य विवरणों की सही जानकारी सुनिश्चित करें।
राज्यभर में BLO (Booth Level Officers) घर-घर जाकर गणना फॉर्म उपलब्ध करा रहे हैं ताकि अधिक से अधिक नागरिक इस प्रक्रिया का हिस्सा बन सकें।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि ड्राफ्ट वोटर लिस्ट का प्रकाशन 9 दिसंबर 2025 को किया जाएगा, जबकि अंतिम मतदाता सूची 7 फरवरी 2026 को प्रकाशित होगी।
उन्होंने कहा कि मतदाता सूची का अद्यतन लोकतंत्र की मजबूती की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, और प्रत्येक नागरिक की भागीदारी से ही यह प्रक्रिया सफल हो सकेगी।



