
- वरिष्ठ संवाददाता: राजीव आनन्द
प्रयागराज: जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां झोपड़ी में सो रही एक महिला को जिंदा जलाने का प्रयास किया गया। आग लगने से महिला की झोपड़ी पूरी तरह जलकर राख हो गई।
पीड़ित महिला ने आरोप लगाया है कि रंजिशन चार लोगों ने झोपड़ी में आग लगाई और उसे जान से मारने की कोशिश की। महिला ने बताया कि जब उसने आग की लपटें देखीं, तो किसी तरह दरवाजा खोलकर बाहर निकल गई, जिससे उसकी जान बच गई।
आग में झोपड़ी और उसमें रखा सारा सामान पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही कौंधियारा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।



