
- रिपोर्ट: अमित कुमार
अयोध्या धाम का इकलौता वाटर पार्क श्री राम द्वार के पास लखनऊ मार्ग पर सालारपुर गाँव के उत्तर बन कर तैयार हो रहा है 50%कार्य पूर्ण हो चुका है। एक हेक्टेअर से अधिक भू भाग मे निर्मित यह वाटर पार्क निकट भविष्य में अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन केंद्र के रूप में ख्याति अर्जित करने वाला है।
बताते चलें कि सालारपुर गाँव के पूर्व रेलवे स्टेशन पर माल गोदाम के निर्माण तथा स्टेशन के विस्तारीकरण के बाद यहाँ की चर्चा पूरे देश में है मंदिर निर्माण के बाद हुए उदघाटन के समय मुम्बई दिल्ली गुजरात राजस्थान मध्यप्रदेश आदि राज्यों के दर्शनारथी यहाँ से इलेक्ट्रिक बसों में अयोध्या के लिए जाते थे।
राम पथ निर्माण तथा वशिष्ठ कुंज कालोनी की घोषणा के बाद यहाँ की जमीनो की कीमत आसमान छूने लगी है। सालारपुर गाँव की संरचना ही ऐसी है कि लोगों को अपनी ओर आकर्षित करती है ।
गाँव के उत्तर सिद्ध पीठ हनुमानगढ़ी बारहपोखर दछिण रिंग रोड गाँव के मध्य से प्रधान मंत्री सड़क जो रामपथ से रिंग रोड को जोड़ने का काम करती है गाँव में ही पेट्रोल पंप औद्योगिक इकाई तथा इंटर कॉलेज की भी व्यवस्था है रेलवे लाइन के दोहरीकरण के बाद हमेशा रेलगाड़ी की चहल पहल रहती है।अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ने वाले जहाज़ भी गाँव के ऊपर से निकलते हैं ।
राम द्वार के पास वाहन पार्क का निर्माण भी अंतिम चरण में है।



