
- रिपोर्ट: अजय सोनकर
वाराणसी: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को वाराणसी से ‘बनारस–खजुराहो वंदे भारत एक्सप्रेस’ और ‘लखनऊ–सहारनपुर वंदे भारत एक्सप्रेस’ ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी उपस्थित रहे। इन दोनों वंदे भारत ट्रेनों के शुरू होने से यात्रियों को तेज गति वाली, आरामदायक और आधुनिक सुविधाओं से युक्त रेल यात्रा का नया अनुभव मिलेगा।



